नई दिल्ली: राजधानी में अपराधियों ने अपराध की एक नई घटना को अंजाम दिया हैं। Delhi के नांगलोई इलाके में एक फूड डिलीवरी एजेंट अपने घर पर मृत पाया गया। जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
क्या है मामला
राजधानी में हुए इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि शनिवार को बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक फूड डिलीवरी एजेंट अपने घर पर मृत पाया गया। फूड डिलीवरी एजेंट का नाम अमरजीत बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अमरजीत (30) का शव आज सुबह लक्ष्मण, उसके चाचा और घर के मालिक ने देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
Delhi में चाचा के घर में रह रहा था अमरजीत
घटना की जानकारी के बाद जब पुलिस मामले की तहकीकात करने अमरजीत के घर पहुंची तो वो कमरे में मृत पाया गया और उसका गला कटा हुआ था। शव देखने के बाद पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिरम ने मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए कहा कि कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि हत्या गुरुवार और शुक्रवार की के बीच रात को हुई। ज्ञात हो कीअमरजीत पिछले 10 साल से इस घर में रह रहा था। यह घर उसके चाचा लक्ष्मण का जबकि चाचा ज्वालापुरी में रहते हैं।
अपराधी को पकड़ने के लिए Delhi पुलिस ने टीमें गठित की
अमरजीत को लेकर पुलिस ने बताया कि वो एक ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर के लिए डिलीवरी एजेंट के रूप में काम कर रहा था। वहीं अमरजीत के बारे में जानकारी देते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, उसकी शादी आठ महीने पहले हुई थी और उसकी पत्नी बिहार में अपने पैतृक स्थान पर रहती है।वहीं इस मामले में अज्ञात द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर अपराधी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
शव को परीक्षण के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में स्थानांतरित किया गया
घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त (बाहरी) जिमी चिरमने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ अपराध टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है तथा अमरजीत के शव को परीक्षण के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसके बाद रिपोर्ट आने पर मामले आगे की कार्यवाई की जाएगी।

