नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी लोकसभा के लिए छठे चरण में चुनाव होने हैं। जिसके लिए अब धीरे धीरे चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा हैं। आगामी चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चुनावों के लिए अपने Star campaigners की लिस्ट जारी की है। पार्टी के इस लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं।
Star campaigners की लिस्ट में जिन 40 नेताओं के नाम
आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जिन 40 नेताओं के नाम हैं उनमें सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम है। लिस्ट में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल है। इसके साथ साथ लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान,मनीष सिसोदिया, संजय सिंह आदि दिग्गजों का नाम है।
Star campaigners की पूरी लिस्ट

चार सीटों पर हैं आप के लोकसभा प्रत्याशी
दिल्ली में लोकसभा के कुल 7 सीट हैं। इन सभी सीटों पर 25 मई को पांचवे चरण में मतदान होना है। इस बार दिल्ली के मैदान में कांग्रेस और आप दोनों मिलकर बीजेपी का मुकाबला कर रही हैं। कुल 7 सीटों में 4 चार सीटों पर आप और 3 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारें हैं।
इन सीटों पर आप के लोकसभा प्रत्याशी
- नई दिल्ली सीट- सोमनाथ भारती
- पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार
- दक्षिणी दिल्ली- सहीराम पहलवान
- पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा

