Lok Sabha Election 2024: ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट पर चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने अपना टिकट वापस कर दिया है। उन्होंने पार्टी महासचिव के.सी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए धन नहीं मिला।
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई
पुरी लोकसभा सीट और राज्य की सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान 25 मई को होना है, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 मई है। इस सीट से बीजेडी ने अरूप पटनायक को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने संबित पात्रा को उम्मीदवार बनाया है. दोनों पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं.
कांग्रेस को लग रहे लगातार झटके
इससे पहले गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया था. बसपा समेत कई अन्य प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद 22 अप्रैल को बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया.
इंदौर में भी लगा था झटका
इस बीच, कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांत बम ने 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया और बाद में भाजपा में शामिल हो गए।

