नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बाहरी दिल्ली में पुलिस अधिकारियों द्वारा एक वड़ा पाव विक्रेता को हिरासत में लिए जाने वाले Viral वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विक्रेता को गिरफ्तार नहीं किया गया था और उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वायरल वीडियो को लेकर कहा गया जा रहा था कि पुलिस ने जबदस्ती करते हुए चंद्रिका दीक्षित को गिरफ्तार किया था।
पिछले दिनों Viral हुई थी वीडियो
वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित कुछ महीनों से मंगोलपुरी इलाके में फूड स्टॉल चला रही हैं। कुछ दिन पहले, उन्होंने ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसके और स्थानीय लोगों के बीच उस समय बहस होती दिख रही थी जब वह अपने स्टॉल के पास एक सामुदायिक दावत या भंडारे का आयोजन कर रही थी।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार हुआ : पुलिस
पुलिस ने कहा कि उसका स्टॉल नगर निकाय की अनुमति के बिना चलाया जा रहा था और इसने बड़ी संख्या में ग्राहकों के साथ-साथ अन्य ऑनलाइन सामग्री निर्माताओं को भी आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर भीड़ जमा होने से इलाके में यातायात की समस्या पैदा हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सड़क किनारे भंडारा आयोजित करने के बाद इलाके में ट्रैफिक जाम के बारे में निवासियों से शिकायतें मिलीं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उसने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद उसका स्टॉल जब्त कर लिया गया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
इंस्टाग्राम पर 300,000 से अधिक फॉलोअर्स
वहीं मामले को लेकर दिल्ली के डीसीपी ने कहा, संबंधित विषय से जुड़ा कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है और चंद्रिका दीक्षित को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया। पुलिस ने बताया कि चंद्रिका दीक्षित एक स्ट्रीट फूड विक्रेता हैं जो दिल्ली में अपना वड़ा पाव स्टॉल चलाती है। इंस्टाग्राम पर उनके 300,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह तब Viral सनसनी बन गईं जब उन्हें दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक प्रतिनिधि के साथ फोन पर रोते हुए देखा गया, जब उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उनका स्टॉल हटाने की धमकी दी गई थी।

