Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा जिला न्यायालय ने कल यानी शुक्रवार को रवि काना के बाद उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा की एक दिन की रिमांड मंजूर कर ली। पुलिस टीम शनिवार दोपहर यानी आज 12 बजे आरोपी काजल झा को कड़ी सुरक्षा के बीच लक्सर जेल से लाएगी। पुलिस काजल झा से स्क्रैप माफिया रवि के काले कारोबार के बारे में पूछताछ करेगी.
बता दें कि नॉलेज पार्क थाना पुलिस और स्वाट टीम ने 26 अप्रैल की दोपहर स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने स्क्रैप और काले कारोबार के बारे में पूछताछ के लिए कोर्ट से दोनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी।
काजल झा की अहम भूमिका
कोर्ट ने बीते मंगलवार को माफिया रवि की पांच दिन की रिमांड मंजूर की थी. अब शुक्रवार को उसकी गर्लफ्रेंड आरोपी काजल झा को एक दिन की रिमांड पर दी है. पुलिस माफिया रवि काना से पूछताछ कर रही है. बता दें कि स्क्रैप माफिया रवि काना के काले कारोबार में उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा की भी अहम भूमिका है. इसलिए उसे भी रिमांड पर लिया गया है. पुलिस दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी. उसके बाद दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी ताकि दोनों के बारे में सच्चाई का पता चल सके.
आठ साल पहले गिरोह में शामिल हुई
स्क्रैप माफिया की गर्लफ्रेंड काजल झा की एंट्री रवि काना गिरोह में आठ साल पहले हुई थी। इसके बाद वह लगातार माफिया रवि के करीब रही। माफिया रवि ने काजल को स्क्रैप और काले कारोबार का फाइनेंसर बना दिया. इसके बाद काजल को रवि की सबसे करीबी माना जाने लगा।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News : मुंहबोले पिता अपने बेटी के साथ एक साल तक करता रहा रेप, जानिए क्या है पूरा मामला
पुलिस रवि को उसके ठिकाने तक ले गई
पुलिस शुक्रवार को रवि को उसके एक ठिकाने पर ले गई। पुलिस को वहां से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं. इससे पहले पुलिस रवि को दो ठिकानों पर ले गई थी. रवि ग्रेटर नोएडा में तीन फर्जी कंपनियां चला रहा था।
हिसाब-किताब संभालती थी गर्लफ्रेंड
स्क्रैप माफिया रवि काना के काले कारोबार में उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा की भी अहम भूमिका है. माफिया ने काजल को पूरी जिम्मेदारी सौंपी थी. वह माफिया के काले कारोबार का हिसाब-किताब संभालती थी. इसलिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है. पुलिस को उम्मीद है कि काजल रवि के काले कारोबार का राज खोल सकती है.

