नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के Ghaziabad से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसने पिता पुत्री के संबंधों को शर्मसार कर दिया है। जहां एक युवती के साथ उसका मुंहबोला पिता (जीजा ) करीब एक साल तक रेप करता रहा। वहीं मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने के बाद पुलिस ने भी मामले को 1 साल से लटकाये रखा।
Ghaziabad का है पूरा मामला
युवती ने जब अपने साथ हुए इस घिनौनी हरकत के बारे में अपनी बहन को बताया तो उसने भी पीड़िता का मुंह बंद करा दिया। मामले को लेकर मसूरी पुलिस ने पहले डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता का देहांत हो चुका है। घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि उसे नहीं मालूम थी कि जिस इंसान को वह पिता का दर्जा दे रही है वो उसकी इज्जत लूट लेगा।
बहन ने कार्रवाई नहीं की उसने भी अपने पति का साथ
पीड़िता ने अपने बहन पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. प्रमोद बंसल उसके कमरे के अंदर आया और दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद प्यार करने की बात कहते हुए अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जिसके बाद विरोध करने पर उसने उसे जबदस्ती दबोच लिया और दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी जब उसने बहन को दी तो वो उसे घर लेकर गई और बेईज्जती का हवाला देते हुए चुप रहने कहा।
पुलिस ने जानबूझकर मामले को टरकाया : पीड़िता
वहीं मामले को लेकर पीड़िता पुलिस पर एक साल तक टरकाने का आरोप लगाया। युवती का कहना है कि उसने मामले की Ghaziabad के सिहानी गेट थाने की नासिरपुर चौकी में शिकायत की लेकिन कोई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

