नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को रायबरेली लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाए जाने के बाद, केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार Smriti Irani ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है।
कांग्रेस ने प्रॉक्सी उम्मीदवार को मैदान में उतारा : Smriti Irani
अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर Smriti Irani ने कहा कि मैं नए मेहमानों का अमेठी में स्वागत करता हूं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार अमेठी में नहीं लड़ रहा है, यह दर्शाता है कि वोट पड़ने से पहले ही वे अमेठी से हार रहे हैं। अगर उन्हें आशा की एक झलक भी दिखाई देती, तो वे चुनाव लड़ते। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दल चुनाव के नतीजे के बारे में आशान्वित होते तो उन्होंने प्रॉक्सी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा होता।
25 सालों में पहली बार गांधी परिवार का सदस्य उम्मीदवार नहीं
ज्ञात हो की 2004 में राहुल को कमान सौंपने से पहले सोनिया गांधी ने 1999 में यहां से चुनाव लड़ा था। राहुल ने 2004 से 2019 तक लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व किया। उनके पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी भी 1981 से निचले सदन में अमेठी के निर्वाचित सदस्य थे। 1991 में उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बार यहाँ से सोनिया मैदान मे उतरी। इस सीट से पार्टी ने 1951 के बाद से तीन लोकसभा चुनावों को छोड़कर सभी में जीत दर्ज की है। सोनिया गांधी से पहले, पूर्व इंदिरा गांधी ने तीन बार रायबरेली से जीत हासिल की थी। इस निर्वाचन क्षेत्र ने इंदिरा के पति और कांग्रेस नेता, फ़िरोज़ गांधी को भी 1952 और 1957 में दो बार जीत मिल चुकी है। नेहरू-गांधी परिवार के किसी सदस्य ने केवल दो बार, 1962 और 1999 में इस सीट से चुनाव नहीं लड़ा।
20 मई को पांचवें चरण में मतदान
Smriti Irani ने इससे पहले अमेठी के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। आज इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा भी नामांकन करने वाले हैं। दोनों सीटों पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा।

