नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के Ghaziabad में एक अजीबोगरीब मौत की घटना समाने आई हैं। जहां एक बुजुर्ग की मौत नमाज पढ़ते वक्त हो गया। इस पूरे घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। कहा जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
Ghaziabad में नमाज पढ़ते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत
घटना गाजियाबाद के थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदीनगर के आदर्श कॉलोनी स्थित छप्पर वाली मस्जिद की बताया जा रहा है। जहां नमाज पढ़ते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बुजुर्ग के मौत की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोग तरह तरह के प्रतिक्रिया दे रहें हैं। वायरल वीडियो में बुजुर्ग नमाज पढ़ते समय बैठे हुए पीछे की ओर गिरते हुए नजर आ रहा हैं। जिसके बाद उनकी मौत हो जाती है। घटना को लेकर बताया कि नमाज के वक्त अचानक हार्ट अटैक आने से बुजुर्ग की मौत् हुई है।
मगरिब की नमाज पढ़ते समय हुई हाजी हनीफ की मौत
बताया जा रहा है कि Ghaziabad के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय हाजी हनीफ बीते बुधवार शाम कॉलोनी की छप्पर वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। जहां वो नमाज पढ़ने से पहले मस्जिद मेंअकेले बैठकर कर रहे इबादत के दौरान वह नमाज पढ़ते समय अचानक पीछे की ओर गिर पड़े।जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हाजी हनीफ को गिरते देख मस्जिद में मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो गई थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाजी हनीफ के मौत की पूरी घटना मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना को लेकर Ghaziabad पुलिस का बयान
हाजी हनीफ के मौत के संबंध में Ghaziabad पुलिस का कहना है कि इस घटना के बारे में पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। वीडियो वायरल होने पर ही पुलिस को भी इस घटना के बारे में पता चला है जिसके बाद मामले में पूछताछ की जा रही हैं।

