नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के हॉट सीटों में शामिल और कांग्रेस परिवार का गढ़ माना जाने वाला सीट रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। इन दोनों सीटों से लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा इस पर कई चर्चे हो रहें हैं। इस बीच यह खबर मिली है कि दोनों सीटों में से किसी एक सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और गांधी परिवार के सदस्य Rahul Gandhi कल अपना नामांकन भर सकते हैं। वहीं दूसरे सीट से प्रियंका गांधी भी अपना नामांकन भर सकती है।
कल नामांकन कर सकते हैं कांग्रेस नेता Rahul Gandhi
मीडिया सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेता Rahul Gandhi कल यानी 3 मई को रायबरेली या अमेठी से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सीटों की आधिकारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि राहुल रायबरेली से लड़ेंगे या अमेठी से। लेकिन मीडिया सूत्रों की माने तो राहुल रायबरेली और प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं।
अमेठी और प्रियंका रायबरेली से ही लड़ें: जयराम रमेश
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोनों सीटों को लेकर CECने पूरा अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष को दे रखा है और सीटों को लेकर बातचीत भी हो रही है, विचार-विमर्श किया जा रहा है। रायबरेली और अमेठी सीट से पार्टी के उम्मीदवार कौन होंगे हैं? इसकी आज शाम तक औपचारिक घोषणा हो जाएगी। वहीं अमेठी और रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा वो चाहते है कि दोनों सीटों से दोनों नेता लड़े।
इन सीटों पर तेज हुए हलचल
उधर नामांकन से एक दिन पहले अमेठी के केंद्रीय कांग्रेस कार्यलय में बैठकों का दौर जारी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए गांधी परिवार के निजी अधिवक्ता केसी कौशिक भी पहुंचे हैं। मीडिया सूत्रों द्वारा दावा किया जा रहा है कि गांधी परिवार के निजी अधिवक्ता आज शाम कलेक्ट्रेट से नामांकन पत्र खरीद सकते हैं। जिसके बाद राहुल और प्रियंका कल दोनों सीटों से पर्चा भरेंगे।

