Delhi-NCR School Bomb Threat:दिल्ली-एनसीआर इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक साथ 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली और पड़ोसी इलाकों जैसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को बुधवार सुबह उनके परिसरों में बम रखे जाने की धमकी मिली। इससे प्रभावित इलाकों में गतिविधियां तेज हो गईं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मयूर विहार में मदर मैरी स्कूल, द्वारका में दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी में संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज में दिल्ली पब्लिक स्कूल, साकेत में एमिटी स्कूल और नोएडा के सेक्टर 30 में दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूल शामिल हैं। उनके परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद, दिल्ली पुलिस हरकत में आई और सभी स्कूलों में गहन तलाशी ली और सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए।
स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद अबतक क्या-क्या कार्रवाईयां हुई:
स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
पुलिस टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और बम निरोधक दस्तों को तैनात किया।
जिन स्कूलों को धमकियाँ मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया।
पुलिस की टीमें सभी स्कूलों में तलाशी अभियान चला रही हैं।
स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों को खतरे के बारे में सूचित किया।
पुलिस साइबर सेल इकाई ईमेल को ट्रैक कर रही है और आईपी पते का पता लगा रही है।
अब तक स्कूलों के निरीक्षण में कोई साक्ष्य नहीं मिला है.
खबर है कि पुलिस इस मामले में इंटरपोल की मदद लेगी.
दिल्ली पुलिस ईमेल का पता लगा रही है.
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
गृह मंत्रालय ने लोगों से न घबराने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR के नामी 80 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया घर, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली-एनसीआर के कुछ प्रमुख स्कूल जिन्हें बम से उड़ाने की मिली धमकी:
डीपीएस मथुरा रोड
डीपीएस वसंत कुंज
डीपीएस द्वारका
डीपीएस नोएडा सेक्टर 30
डीपीएस ग्रेटर नोएडा
मदर मैरी, मयूर विहार
संस्कृति,चाणक्यपुरी
डीएवी स्कूल श्रेष्ठ विहार
एमिटी, साकेत
स्प्रिंगडेल्स, पूसा रोड
श्री राम वर्ल्ड स्कूल, द्वारका
सेंट थॉमस, चावला
जीडी गोयनका, सरिता विहार
सचदेवा ग्लोबल स्कूल, द्वारका
डीएवी, विकासपुरी
बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका
रामजस, आरके पुरम
एनके बागरोडिया, रोहिणी
हॉलीवुड अकादमी, प्रीत विहार
रयान इंटरनेशनल स्कूल
एल्कॉन इंटरनेशनल, मधु विहार
अल्चोन पब्लिक स्कूल, मयूर विहार
सेंट थॉमस, करोल बाग
बाल भारती स्कूल, पूसा रोड, और अन्य…

