Rajnath Singh Nomination: केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान दो राज्यों के सीएम भी मौजूद रहें। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. इससे पहले राजनाथ सिंह ने सीएम योगी, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य बीजेपी नेताओं के साथ रोड शो किया.
योगी बोले- एक बार फिर मोदी सरकार
नामांकन के दौरान योगी आदित्यनाथ एक हाथ में कमल और दूसरे हाथ में माइक थामे जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने ‘जय श्री राम’, ‘वंदे मातरम’ के नारे के साथ जनता की आवाज में सुर मिलाया और कहा, एक बार फिर मोदी सरकार. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रथ पर सवार होकर जुलूस में शामिल सभी संगठनों और संस्थाओं को धन्यवाद देते रहे. योगी आदित्यनाथ भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए स्वागत करने वालों को धन्यवाद देते रहे। बता दें कि लखनऊ में पांचवें चरण के दौरान 20 मई को मतदान होगा.

