Lok Sabha Election 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की याचिका खारिज कर दी है. बृजभूषण ने महिला पहलवानों पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की दोबारा जांच की मांग की थी. कोर्ट अब आरोपों पर 7 मई को फैसला सुनाएगी.
बृजभूषण ने दावा किया कि घटना वाले दिन 7 सितंबर 2022 को वह दिल्ली में नहीं थे, इसलिए आरोपों की दोबारा जांच होनी चाहिए. उन्होंने उन पहलवानों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) की एक प्रति की भी मांग की, जिन्होंने उन पर आरोप लगाया था।
पहलवानों ने जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने जून 2023 में बृजभूषण के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। यौन उत्पीड़न के मामले में 18 जनवरी, 2023 को बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट सहित 30 से अधिक पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
टिकट पर सस्पेंस बरक़रार
बृजभूषण का टिकट अभी भी फाइनल नहीं है, जिससे उनकी उम्मीदवारी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बृजभूषण शरण सिंह 2009 से उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से सांसद हैं। कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। यहां 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। हालांकि, आरोपों का फैसला चुनाव के दौरान चुनाव पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

