GT vs DC IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा. यह मैच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 7 बजे होगा. इस सीज़न में डीसी और जीटी के बीच दूसरा मुकाबला है। इससे पहले दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
अंक तालिका
दोनों टीमों का इस सीजन में नौवां मुकाबला होगा। दिल्ली फिलहाल 8 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं, गुजरात 8 मैचों में से 4 जीत से 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
हेड टू हेड
आईपीएल में डीसी और जीटी के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में 4 मैच खेले जा चुके हैं. दिल्ली ने 2 और गुजरात ने 2 मैच जीते। इन टीमों के बीच पिछला मुकाबला काफी रोमांचक रहा था, खासकर जब दिल्ली ने गुजरात को 17.3 ओवर में 89 रन पर आउट कर दिया था और 8.5 ओवर में 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।
टीम के टॉप खिलाड़ी
इस सीजन में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान ऋषभ पंत ने बनाए हैं, उन्होंने 8 मैचों में 254 रन बनाए हैं। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स 199 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों में कुलदीप यादव और खलील अहमद दोनों ने 10-10 विकेट लिए हैं. हालांकि, कुलदीप बेहतर इकोनॉमी रेट के साथ आगे हैं।
शुभमन शानदार फॉर्म में
गुजरात के लिए, शुभमन गिल और बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, दोनों ने 250 से अधिक रन बनाए हैं। कप्तान गिल दो अर्धशतकों सहित 298 रनों के साथ टीम में टॉप स्कोरर हैं, जिससे वह सीजन के शीर्ष स्कोरर सूची में छठे स्थान पर हैं। तेज गेंदबाज मोहित शर्मा 10 विकेट के साथ गेंदबाजी चार्ट में शीर्ष पर हैं, जबकि स्पिनर राशिद खान 8 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
पिच रिपोर्ट
पिच की स्थिति बल्लेबाजों के अनुकूल है और शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। अरुण जेटली स्टेडियम ने अब तक कुल 85 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 38 मैच जीते हैं और दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा है.
मौसम
दिल्ली में मैच के दिन मौसम कुछ नमी के साथ गर्म रहेगा। बारिश की उम्मीद नहीं है और तापमान 26 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
दिल्ली कैपिटल्स:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर-मैगर्क, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल.
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर्स।
इम्पैक्ट प्लेयर: साई किशोर.

