Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है. कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी. मौसम विभाग की ओर से तूफान को लेकर पूरी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया था.
भीषण गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-एनसीआर में मौसम में आए इस अप्रत्याशित बदलाव के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया. इस बदलाव से पहले दिल्ली समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही थी.
यह भी पढ़ें: Noida News: स्क्रैप माफिया रवि काना बैंकॉक से गिरफ्तार, गौतमबुद्ध नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
उमस बढ़ने से हो सकती है परेशानी
हालांकि, मौसम में इस बदलाव से पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में पूरे सप्ताह के लिए अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया था. इस बारिश के बाद दिल्लीवासियों को उमस से जूझना पड़ सकता है, क्योंकि भीषण गर्मी के बाद बारिश हुई है, जिससे उमस बढ़ सकती है।

