Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल, बीआरएस नेता के कविता और चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है। तीनों को अतिरिक्त 14 दिनों के लिए हिरासत में लिया गया है। नतीजतन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। के कविता को भी तिहाड़ जेल में रखा गया है.
केजरीवाल पिछले महीने हुए थे गिरफ्तार
उच्च न्यायालय ने दिल्ली शराब नीति से संबंधित सीबीआई मामले में कविता की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। केजरीवाल, कविता और चनप्रीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पिछले महीने 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। इसी तरह, 15 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी से लगभग एक सप्ताह पहले कविता को ईडी ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। चनप्रीत को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

