नई दिल्ली। दिल्ली के हरि नगर इलाके में एक इमारत में बुधवार सुबह Fire breaks out की खबर सामने आयी । जिसके बाद आग लगने से मची अफरातफरी के बाद इमारत की मंजिल से कूद कर अपनी जांच बचाते हुए नजर आए। फिलहाल घटना की मुख्य वजह की सामने नहीं आयी हैं। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया हैं।
जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र
घटना को लेकर दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि Fire की खबर मिलते ही दो अग्निशमन सेवा इंजन मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि ग्रीन पार्क इलाके में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर देर रात 1.57 बजे आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के अंदर रहने वाले कुछ छात्रों को अपनी जान के डर से बाहर कूदते भी देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग का धुआं ऊपरी मंजिल तक फैल गया, जिससे छात्रों को कूदने के लिए मजबूर होना पड़ा।
घटना में किसी की हताहत की सूचना नहीं
अभी इमारत में लगी Fire को लेकर मुख्य वजह सामने नही आयी है और आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना में अभी तक किसी की हताहत होने की कोई खबर नही आयी हैं। इससे पहले दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में बारात घर के पास एक कपड़े की दुकान में आग लग गई ।

