Union Public Service Commission Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है. उम्मीद थी कि नतीजे आज ही घोषित किये जायेंगे. यूपीएससी ने यह परिणाम आज दोपहर 1:00 बजे के आसपास घोषित किया है। सभी उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2023: शीर्ष 5 टॉपर्स
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है। कुल 1016 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। आदित्य श्रीवास्तव टॉपर बने हैं. अनिमेष प्रधान ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अनन्या रेड्डी तीसरे स्थान पर हैं। पी.के. सिद्धार्थ रामकुमार ने चौथा और रुहानी ने पांचवां स्थान हासिल किया।
सामान्य वर्ग से 347 अभ्यर्थियों का चयन किया गया
गौरतलब है कि चयनित 1016 उम्मीदवारों में से 347 सामान्य वर्ग से, 115 ईडब्ल्यूएस वर्ग से, 303 ओबीसी वर्ग से, 165 एससी वर्ग से और 86 एसटी वर्ग से हैं। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किए गए हैं।

