Loksabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। बसपा ने पीएम मोदी के खिलाफ मुस्लिम उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है. पूर्व राज्यसभा सांसद घनश्याम चंद खरवार ने वाराणसी लोकसभा सीट से अतहर जमाल लारी को बसपा का उम्मीदवार घोषित किया है।
बीजेपी ने जहां एक बार फिर पीएम मोदी को वाराणसी सीट से उम्मीदवार बनाया है, वहीं इंडी गठबंधन ने कांग्रेस से अजय राय को चुनावी मैदान में उतारा है. वाराणसी से बसपा उम्मीदवार के रूप में अतहर जमाल लारी का चयन समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव के लिए तनाव बढ़ा सकता है, क्योंकि लारी सपा के वोट बैंक में कटौती कर सकते हैं।
पूर्वांचल के मुस्लिम नेता है बसपा उम्मीदवार
अतहर जमाल लारी कौमी एकता दल, समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 66 साल की उम्र में अतहर जमाल तीन विधानसभा और दो लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले पूर्वांचल के जाने-माने मुस्लिम नेता अतहर जमाल लारी वाराणसी में सपा के वोट बैंक पर असर डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Noida: एक स्कूटी पर सवार थे 5 युवक, नियमों की उड़ाई धज्जियां, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला किया दर्ज
पिछले दो चुनावों में पीएम मोदी ने वाराणसी सीट पर अच्छे खासे अंतर से जीत हासिल की है. इस सीट पर अभी तक बसपा को जीत हासिल नहीं हुई है. 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा चौथे स्थान पर रही थी. बसपा के विजय प्रकाश जयसवाल को एक लाख से भी कम वोट मिले. हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि 2024 के चुनाव में बसपा के अताहर जमाल लारी इस सीट पर मायावती के लिए जीत हासिल कर पाते हैं या नहीं।

