Congress Manifesto 2024: लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी पार्टियों ने जनता से वादे करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने भी अपनी चुनावी रैलियों में जनता से कई वादे किये हैं. इस बीच कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस घोषणापत्र को ‘न्याय पत्र’ नाम दिया गया है.
तो आइए जानते हैं कांग्रेस ने क्या-क्या गारंटी दी है:-
10 न्याय और 25 गारंटी का वादा
कांग्रेस नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी ने आज घोषणापत्र जारी किया. घोषणापत्र में कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता से 10 न्याय और 25 गारंटी का वादा किया है.
गरीब लड़कियों को 1 लाख रुपये की मदद, आरक्षण पर भी गारंटी
कांग्रेस ने देशवासियों से अपने घोषणापत्र में गरीब लड़कियों को सालाना 1 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है. इसके साथ ही देश में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाने का भी वादा किया गया है. घोषणापत्र में कहा गया है कि केंद्र की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी तक आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी. युवाओं को पहली नौकरी देने का वादा किया गया है.
10 जस्टिस का वादा
कांग्रेस ने 10 जस्टिस देने का वादा किया है. इसमें हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संवैधानिक न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय, पर्यावरण न्याय शामिल हैं।
चिदंबरम बोले- हमारा फोकस सिर्फ नौकरियों पर
घोषणापत्र जारी होने के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है और नौकरियों में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि हम देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने का वादा करते हैं.

