Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने बुधवार को दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है. आतिशी ने बताया कि जब ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को हिरासत में लिया था, तब उनका वजन 69.5 किलोग्राम था। अब यह 65 किलो का है.
गौरतलब है कि 1 अप्रैल को केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया. आतिशी ने कहा, ”केजरीवाल को गंभीर डायबिटीज है. आज बीजेपी उन्हें जेल में डालकर उनकी सेहत को खतरे में डाल रही है”। ईडी की हिरासत के दौरान उनका शुगर लेवल तीन बार गिर चुका है।”
आप नेता आतिशी ने खुलासा किया कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल और AAP को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो देश ही नहीं बल्की भगवान भी उन्हें माफ नहीं करेगा.
जेल प्रशासन ने कहा तबीयत बिल्कुल ठीक
इसके जवाब में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि केजरीवाल की तबीयत बिल्कुल ठीक है. एक अप्रैल को जब वह यहां आये थे तो उनका वजन 65 किलोग्राम था और अब भी उतना ही है. एक मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और डॉक्टरों ने कोई चिंता व्यक्त नहीं की है। केजरीवाल सिर्फ घर का बना खाना खा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह को शर्तों के साथ दी जमानत, जानें अदालत ने क्या-क्या शर्तें लगाई

