Delhi Liquor Policy: दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को सोमवार को अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वह सोमवार शाम करीब 4:10 बजे तिहाड़ जेल पहुंचे। बता दें कि अगले 14 दिनों तक केजरीवाल जेल नंबर 2 में रहेंगे. वह जेल नंबर 2 की एक सेल में अकेले रहेंगे.
गौरतलब है कि केजरीवाल पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी. साथ ही 24 घंटे स्पेशल क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी. केजरीवाल ने जेल जाने के बाद छह लोगों के नाम दिए हैं जिनसे वह हर दिन पांच मिनट बात कर सकते हैं। दरअसल, एक विचाराधीन कैदी दस लोगों के नाम बता सकता है। केजरीवाल अब तक छह नाम बता चुके हैं. हालांकि, इन छह लोगों की सूची में दिल्ली के किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम शामिल नहीं है.
10 लोगोें से कर सकते हैं मुलाकात
बता दें कि केजरीवाल द्वारा दिए गए छह नामों में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटा पुलकित, बेटी हर्षिता, ‘आप’ नेता संदीप पाठक और करीबी सहयोगी बिभव कुमार शामिल हैं। केजरीवाल द्वारा अभी चार अन्य लोगों के नाम उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कहा जा रहा है कि इन चार लोगों में उनकी लीगल टीम भी शामिल हो सकती है. सीएम केजरीवाल इन सभी लोगों से प्रतिदिन 5 मिनट फोन पर बात कर सकते है. इसके अलावा सीएम केजरीवाल सप्ताह में दो बार इन लोगों से वीडियो कॉल पर भी बात कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy: आतिशी ने किया सनसनीखेज खुलासा, आम आदमी पार्टी के ये चार नेता भी जाएंगे जेल
इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल अपने सेल में 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे और वह टीवी देख सकते हैं और किताबें पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद मौजूदा सीएम केजरीवाल को जेल नंबर 2 में रखा गया है और अदालत के आदेश के अनुसार, उन्हें घर का बना खाना दिया जाएगा।

