Delhi Liquor Policy: दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक के बाद एक मुसीबतें बढ़ते ही जा रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके एक और करीबी मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। शनिवार सुबह 11:30 बजे गहलोत ईडी दफ्तर पहुंचे. गहलोत नजफगढ़ से आप विधायक हैं। वह केजरीवाल सरकार में परिवहन, गृह और कानून मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
आज सुबह जारी किया गया समन
बता दें कि ईडी ने आज शनिवार सुबह आप मंत्री गहलोत को एक समन जारी किया था, जिसमें उन्हें पूछताछ के लिए आज ही ED कार्यालय में उपस्थित होने और पीएमएलए के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। केंद्रीय जांच एजेंसी ED का आरोप है कि गहलोत उस मंत्री समूह का हिस्सा थे जिसने 2021-22 के लिए शराब नीति तैयार की थी. उस वक्त डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Case: शराब घोटाला मामले में दिल्ली सरकार के एक और मंत्री पर कसा शिकंजा, ED ने किया तलब
गौरतलब है कि एजेंसी की चार्जशीट में कैलाश गहलोत का नाम था. ईडी ने उन पर शराब नीति को साउथ लॉबी को लीक करने का आरोप लगाया, जिसमें तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता भी शामिल थीं। आप और उसके नेताओं पर साउथ लॉबी से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है.

