Noida: नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी गुंडागर्दी का अड्डा बनती जा रही है। इसका अंदाजा यूनिवर्सिटी के अंदर और बाहर झगड़ों वाले वीडियो के लगातार सामने आने से लगाया जा सकता है। हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक स्विफ्ट कार तेजी से भागती हुई दिखाई दे रही है। यह भी बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद छात्रों ने एक-दूसरे पर फायरिंग भी की. हालांकि, पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है.
वीडियो में कैद हुई घटना का विवरण
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लाल स्विफ्ट कार को तेजी से भागते हुए दिखाया गया है। जैसे ही कार आगे बढ़ती है, गोली चलने जैसी आवाज सुनाई देती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया और मारपीट की.
ये भी पढ़ें..
पुलिस पर गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान छात्रों ने कार के शीशे तोड़ दिये. यह भी बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दो राउंड फायरिंग और पथराव भी किया गया, जिससे कार के शीशे टूट गये. ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि संबंधित थाना प्रभारी इस मामले को दबाना चाहते हैं.

