Mukhtar Ansari Death: यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बीते रात मौत हो गई। जिसके बाद मौत पर सियासत तेज हो गई. विरोधियो ने आरोप लगाया कि यह स्वभाविक मौत नहीं बल्कि साजिश के तहत मारा गया है। अब माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल ने बयान जारी किया है. बांदा अस्पताल ने बताया है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, ”रात करीब 8:25 बजे जेल में बंद/विचाराधीन कैदी मुख्तार अंसारी, पुत्र सुभानल्लाह, उम्र करीब 63 वर्ष को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा, बेहोशी की हालत में और उल्टी की शिकायत के कारण आपातकालीन विभाग में लाया गया.” अस्पताल ने उल्लेख किया कि 09 डॉक्टरों की एक टीम द्वारा रोगी (मुख्तार अंसारी) को तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान की गई। तमाम कोशिशों के बावजूद मरीज की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
इससे पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था
मुख्तार अंसारी को मंगलवार सुबह राजकीय रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि, देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वापस जेल भेज दिया गया। मऊ से विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को कई मामलों में सजा हो चुकी है और वह फिलहाल बांदा जेल में बंद हैं। अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, पंजाब, नई दिल्ली और कई अन्य प्रदेशों में लगभग 60 मामले लंबित थे।
यह भी पढ़ें: Greater Noida: जुदा हो जाएंगे सीमा हैदर-सचिन मीणा! पति गुलाम हैदर पहुंचा सूरजपुर कोर्ट, अब क्या होगा?
सुनवाई के दौरान 60 साल के मुख्तार ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि जेल में उनकी हत्या की कोशिश की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें धीरे-धीरे जहर दिया जा रहा है, जिसका असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है. इस मामले में MPMLA कोर्ट ने जेल प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी थी. गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की जेल में मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है. इस बीच मुख्यमंत्री ने लखनऊ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.

