New Delhi: भारत के नए लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए का आज परीक्षण किया गया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने घोषणा की कि तेजस एमके1ए सीरीज के पहले विमान एलए5033 ने बेंगलुरु के आसमान में सफलतापूर्वक उड़ान भरी। फाइटर जेट 18 मिनट तक हवा में रहा।
2028 तक भारतीय वायुसेना को 83 फाइटर जेट मिलने की तैयारी है। केंद्र सरकार ने 2021 में 83 उन्नत तेजस एमके-1ए जेट के लिए ₹46,898 करोड़ का भारी-भरकम अनुबंध दिया था। डिलीवरी मार्च 2024 और फरवरी 2028 के बीच निर्धारित है। भारतीय वायु सेना के पास पहले से ही दो तेजस स्क्वाड्रन, ‘फ्लाइंग डैगर्स’ और ‘फ्लाइंग बुलेट्स’ हैं, जिनमें से एक अब दक्षिण-पश्चिमी सेक्टर में तैनात है।
तेजस एमके-1ए फाइटर जेट में अपने पूर्ववर्ती की तुलना में कई उन्नत तकनीकों को शामिल किया गया है। अन्य संवर्द्धन के साथ, इसमें एक डिजिटल रडार चेतावनी रिसीवर, एक बेहतर एईएसए (एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे) रडार, उन्नत दृश्य-सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और बाहरी आत्म-सुरक्षा जैमर शामिल हैं। भविष्य में, तेजस भारतीय वायु सेना के प्राथमिक लड़ाकू जेट के रूप में विदेशी जेट विमानों की जगह लेने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें..
Noida: गौतमबुद्धनगर सीट पर सपा ने फिर किया बदलाव, डॉ. महेंद्र नागर को फिर दिया टिकट
रक्षा पीएसयू एचएएल तेजस एमके-1ए या एलसीए एमके1ए का निर्माण कर रही है। बेंगलुरु स्थित डीआरडीओ एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) द्वारा विकसित, इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीई) में बनाया जा रहा है।

