Noida: नोएडा से एक बड़ी घटना सामने आई है. सूचना है कि बहलोलपुर गांव के एक मंदिर के अंदर असामाजिक तत्वों ने मुर्गे को काटकर फेंक दिया है. यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये और अफरा-तफरी मच गयी. मंदिर के अंदर खून के धब्बे भी पाए गए. इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुट गयी. पूरा मामला सेक्टर-63 पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है।
ये भी पढ़ें..
हालांकि, इससे पहले भी गांव में सामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के अंदर तोड़फोड़ की कई घटनाएं हो चुकी हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि फिलहाल पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है. लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

