Greater Noida: जहां एक तरफ रंगों के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग इस त्योहार पर हुड़दंग काटने वाले से बाज नहीं आते। फिर भी किसी की जान चली जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होली पर एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। जहां पर चार दोस्तों ने मिलकर अपने एक दोस्त को होलिका की गर्म राख के ऊपर फेंक दिया। इस घटना में दोस्त को गंभीर चोट लगी है, उसका पैर जल गया है। पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि एक तरफ तमाम लोग होली खेलने में व्यस्त थे, वहीँ दूसरी तरफ बीच में होलिका जलने के बाद उसके अवशेष राख के रूप में पड़े थे, लेकिन उसके अंदर भी आग दहक रही थी. इस बीच अचानक तीन से 4 दोस्त एक लड़की को गोद में उठाकर आग के पास लाते हैं और उसको उसके ऊपर डाल देते हैं. लड़की के पैर पूरी तरह से आग में घुस गए और आनन-फानन में उसने अपने आप को संभाला, पैर बाहर निकालते ही लोग उसके आस-पास इकठ्ठा हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें..
BJP Candidate List: भाजपा ने जारी की 3 उम्मीदवारों की एक और सूची, जानें किसको कहां से मिला टिकट
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि काफी सारे लोग होली खेल रहे हैं। इस घटना के बाद लोग इकट्ठा हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद लोग सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष से संपर्क किया, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी है। अगर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई जाती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

