Assembly By-Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही 4 राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. पार्टी ने सिक्किम में 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.
गुजरात में 5, हिमाचल प्रदेश में 6, कर्नाटक में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों की घोषणा बीजेपी ने की है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने वाले सभी 6 लोगों को टिकट दिया गया है. अर्जुन मोढवाडिया को भी बीजेपी ने टिकट दिया है.
सिक्किम में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची में 14 नामों की घोषणा की थी. अब दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के साथ बीजेपी ने 23 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. यहां कुल 32 विधानसभा सीटें और 1 लोकसभा सीट है। सभी सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.
उपचुनाव के लिए उम्मीदवार:
गुजरात
विजापुर – चतुर सिंह जवंशी चावड़ा
पोरबंदर – अर्जुनभाई देवभाई मोढवाडिया
माणावदर – अरविंदभाई जिनाभा लदानी
खंभात -चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल
वाघोडिया – धर्मेंद्रसिंह रानूभा वाघेला
हिमाचल प्रदेश
धर्मशाला-सुधीर शर्मा
लाहौल स्पीति-रवि ठाकुर
सुजानपुर-राजिंदर राणा
बड़सर-इंदिर दत्त लखनपाल
गगरेट – चैतन्य शर्मा
कुटलैहड़ – देविंदर कुमार
कर्नाटक
शोरापुर-नरसिंह नायक
पश्चिम बंगाल
भवानीगोला-भास्कर सरकार
सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ रही बीजेपी
सिक्किम में भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है. शुरुआत में बीजेपी और सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के बीच गठबंधन था, लेकिन अब यह गठबंधन टूट गया है. भाजपा धीरे-धीरे राज्य में अपनी पकड़ बना रही है और यहां एकमात्र राज्यसभा सीट भी जीतने में सफल रही है। 2019 में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 17 सीटें और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 15 सीटें जीतीं। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के 10 विधायक बीजेपी में चले गये. इसके बाद राज्य में बीजेपी और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने गठबंधन सरकार बनाई. सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के 2 विधायक भी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा में शामिल हुए। इसके बाद बीजेपी ने उपचुनाव के लिए 2 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. फिलहाल बीजेपी के पास 12 विधायक हैं.

