Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है. बीजेपी एक के बाद एक उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है. पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद सीट से अतुल गर्ग को मैदान में उतारा है. गाजियाबाद से प्रत्याशी बनाए जाने पर अतुल गर्ग पहली बार मीडिया से रूबरू हुए और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की.
भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर अतुल गर्ग ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. अतुल गर्ग ने कहा, “मुझे सुखद आश्चर्य है कि केवल भाजपा ही ऐसा कर सकती है। वे अपने पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान कर सकते हैं। यह भाजपा में संभव है।” उन्होंने गाजियाबाद से उम्मीदवार बनाए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया।
कौन हैं अतुल गर्ग?
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गाजियाबाद सीट से अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है। अतुल गर्ग से पहले बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। वीके सिंह दो बार जीत चुके हैं. वीके सिंह के चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद बीजेपी ने उनकी जगह अतुल गर्ग को मैदान में उतारा है. अतुल गर्ग गाजियाबाद सदर सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने बसपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया। अतुल गर्ग भाजपा के बड़े और आक्रामक नेता माने जाते हैं। दरअसल, वीके सिंह ने बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी होने से पहले अपने एक्स अकाउंट पर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था.

