Delhi-NCR: अगर आप होली पर नोएडा और दिल्ली मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं तो आपके लिए एक खबर है। मेट्रो ने होली के दिन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसलिए, अगर आप होली के दिन मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले मेट्रो द्वारा जारी अधिसूचना अवश्य पढ़ लें, अन्यथा आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
नोएडा मेट्रो दिशानिर्देश
नोएडा मेट्रो ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि होली के दिन दोपहर 2:00 बजे से मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू हो जाएंगी. एक्वा लाइन मेट्रो दोपहर 2:00 बजे के बाद 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी. दोनों टर्मिनल से एक साथ ट्रेनों का संचालन होगा। इस दौरान मेट्रो लाइनों और ट्रेनों में रखरखाव का काम भी किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। वर्तमान में, लगभग 60,000 यात्री प्रतिदिन मेट्रो में यात्रा करते हैं।
ये भी पढ़ें..
Noida: होली के हुड़दंगियों पर लगाम लगाने को तैयार नोएडा पुलिस, 42 हॉटस्पॉट किए गए मार्क
दिल्ली मेट्रो दिशानिर्देश
मेट्रो के मुताबिक होली के दिन सुबह के समय मेट्रो सेवाएं नहीं चलेंगी. इस दिन सुबह दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें बंद रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि 25 मार्च को होली के दिन मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

