Noida: नोएडा में एक विदेशी युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर सेक्टर 39 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विदेशी युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल का रहने वाला 32 वर्षीय सूरज नोएडा की सलारपुर कॉलोनी में रहता था। वह किराए के मकान में रहता था और एक कंपनी में काम करता था। वह पिछले दो दिनों से काम पर नहीं जा रहा था. गुरुवार सुबह जब कुछ परिचित उसके घर पहुंचे तो सूरज का शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
ये भी पढ़ें..
पुलिस का बयान
इस संबंध में सेक्टर 39 थाना पुलिस ने बताया कि सलारपुर कॉलोनी में एक नेपाली युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया। मृतक के कुछ परिचित आसपास ही रहते हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

