Noida: बिग बॉस से मशहूर हुए एल्विश यादव से जुड़े मामले में नोएडा पुलिस सक्रियता से कार्रवाई कर रही है एल्विश को जेल भेजने के बाद अब पुलिस रेव पार्टी में सांपों का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों पर भी शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान ईश्वर और विनय के तौर पर की गई है। रेव पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों संदिग्धों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि एल्विश के साथ पार्टी करने वाले सभी लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। जांच में आरोप साबित होने पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।
एल्विश को जेल भेजने के बाद अब पुलिस रेव पार्टी में सांपों का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों पर भी शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान ईश्वर और विनय के तौर पर की गई है. रेव पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों संदिग्धों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि एल्विश के साथ पार्टी करने वाले सभी लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है। जांच में आरोप साबित होने पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।
पुलिस ने एक सूची तैयार की
सूत्रों के मुताबिक एल्विश यादव के मामले में नोएडा पुलिस ने एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में उन लोगों के नाम हैं जो एल्विश की रेव पार्टी में शामिल हुए थे। पुलिस सूची में शामिल सभी लोगों की एक-एक कर जांच कर रही है। गहन जांच के बाद नोएडा पुलिस इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. अभी तक इस मामले में जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके अनुसार ईश्वर और विनय के बाद भी नोएडा पुलिस एल्विश यादव मामले में लगातार और भी गिरफ्तारियों को करने वाली है।
ये भी पढ़ें..
गायक फाजिलपुरिया भी फंस सकते हैं
गायक फाजिलपुरिया उर्फ राहुल को भी एल्विश की तरह परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस इस सिंगर की जांच कर रही है. जांच काफी हद तक अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसके बाद अब नोएडा पुलिस फाजिलपुरिया के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इसके आलावा ये भी बात सामने आई है कि NDPS एक्ट के तहत फाजिलपुरिया को भी पुलिस जेल की सैर करा सकती है।

