Noida: नोएडा ज़ोन के कोतवाली 20 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस ने गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके साथी को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है. प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है दोनों बदमाश दिल्ली एनसीआर में चेन स्नेचिंग और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इन बदमाशों पर दिल्ली और एनसीआर में इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान रिंकु पुत्र राम के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि डीएलएफ मॉल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया परन्तु बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया गया, जिसपर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर नाले के किनारे, सेक्टर-16ए फिल्मसिटी के पास बदमाशों घेर लिया गया, अपने आप को घिरा देख बदमाशों फायरिंग कर दी फिर दोनों बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दूसरे को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया.
ये भी पढ़ें..
Noida: नोएडा की महिला के साथ आश्रम में की गई छेड़छाड़, नौकरी के बहाने किया गया छल..
वीओ: एडिशनल डीसीपी ने बताया कि दोनो बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जो आने-जाने वाले युवक व महिलाओं को घायल कर पर्स व मोबाइल छीनने व लूटते थे। बदमाशो के कब्जे से चोरी, और लूट की वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक मोटरसाइकिल दो अवैध अवैध तमंचे, कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उनके अन्य अपराधिक इतिहास खंगालने में पुलिस जुटी है.

