Noida: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी एक्शन में आ गई है और उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर से उम्मीदवार की घोषणा की थी. उन्होंने डॉ. महेंद्र नागर को गौतमबुद्धनगर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया। हालांकि, अब खबर आ रही है कि गौतमबुद्ध नगर से समाजवादी पार्टी के टिकट में बदलाव हो सकता है।
मामला पार्टी आलाकमान तक पहुंच गया है. सूत्र बताते हैं कि डॉ. महेंद्र नागर को टिकट दिए जाने के बाद गौतमबुद्धनगर के कुछ नेता नाराज हैं। समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से अधिक नेता जिले से लेकर लखनऊ तक कूच कर चुके हैं। वहां वे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और अपना असंतोष जाहिर कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि डॉ. महेंद्र नागर को लेकर जिले के नेताओं ने हाईकमान के सामने नाराजगी जाहिर की है।
ये भी पढ़ें..
New Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाया गया..
नेताओं में क्या है असंतोष?
सूत्र बताते हैं कि टिकट में बदलाव हो सकता है। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भी लिखा गया है. माना जा रहा है कि जिले के नेताओं के असंतोष को देखते हुए अखिलेश यादव कोई अहम फैसला ले सकते हैं. नाम न छापने की शर्त पर एक नेता ने बताया कि डॉ. महेंद्र नागर संभावित रूप से आने वाले समय में बीजेपी के पाले में जा सकते हैं. इसलिए सपा को किसी विश्वसनीय उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहिए. कहा जा रहा है कि महेंद्र नागर की जगह कोई युवा गुर्जर नेता उम्मीदवारी की दौड़ में है.

