Weather Update: दिल्ली एनसीआर के मौसम में बुधवार को एक बार फिर बदलाव हुआ है। मार्च में ठंड ख़त्म होने लगी थी, दिन में सूरज की रोशनी निकलने से गर्म तापमान की शुरुआत का संकेत मिल रहा था। हालाँकि, बादलों ने वापसी कर ली है और नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम में फिर से बारिश हो रही है।
सुबह और शाम दोनों समय बादल छाए रहे
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह धूप निकली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल घिर आए। दिल्ली के सफदरजंग में मानक वेधशाला में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हुआ है.
तेज हवाओं के साथ मौसम बदलेगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते नोएडा-एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे आर्द्रता थोड़ी बढ़ सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना अधिक है.
ये भी पढ़ें..
ग्रेटर नोएडा में नामी यूनिवर्सिटी के छात्रों को गार्ड्स ने जमकर पीटा, विश्विद्यालय ने लिया एक्शन
दिल्ली में साफ़ हवा
इन मौसमी गतिविधियों के कारण नोएडा की हवा साफ और स्वच्छ हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 अंक पर रहा, जो हवा को मध्यम श्रेणी में रखता है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता का स्तर इसी सीमा के आसपास रहेगा.

