Noida: नोएडा सेक्टर-58 क्षेत्र के एक गांव में अपने लिव-इन पार्टनर और तीन बच्चों के साथ रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची. पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले महिला का अपने लिव-इन पार्टनर से झगड़ा हुआ था। झगड़े से परेशान होकर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कठोर कदम उठाया।
महिला अपने तीन बच्चों के साथ नवादा गांव में अपने लिव-इन पार्टनर अर्जुन के साथ रह रही थी। अर्जुन के पिछले रिश्ते से दो बच्चे भी हैं। यह दुखद घटना गुरुवार की रात सामने आई जब महिला ने अपने घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
ये भी पढ़ें..
जांच के दौरान पता चला कि महिला और उसके पार्टनर के बीच विवाद हुआ था. पुलिस को संदेह है कि आत्महत्या उनके बीच कलह का परिणाम हो सकती है। फिलहाल जांच के तहत लिव-इन पार्टनर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने बताया कि यदि मृतक के परिजन घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहन जांच करेगी।

