Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. अब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. आज राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर, RLD के नेता अनिल कुमार, BJP के नेता दारा सिंह चौहान, और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इस कार्यक्रम के दौरान CM योगी आदित्यनाथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे. कैबिनेट विस्तार से पहले एसबीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. सरकार गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.”
यह भी पढ़ें:’ Yogi Cabinet Expansion: आज होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें कौन कौन विधायक बनेंगे मंत्री
आरएलडी विधायक अनिल कुमार ने कहा, “मैं पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी, पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं. मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे निभाऊंगा.”
इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. जो लोग आज मंत्री बनने जा रहे हैं उन्हें मेरी शुभकामनाएं.” स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “नए मंत्रियों को बधाई। जब भी सपा-बसपा सत्ता में आई, उन्होंने लोगों को लूटा। भाजपा सत्ता में रहने पर गरीबों की सेवा करती है।

