Yogi Cabinet Expansion: आज योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इस दौरान चार मंत्री शपथ लेंगे. इन चारों विधायकों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है. इसमें ओम प्रकाश राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा के नाम शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 5 बजे होगा. इस दौरान राजभवन में चार मंत्री शपथ लेंगे. इसके लिए इन चारों विधायकों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है. वे वहां सीएम योगी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वे राजभवन पहुंचेंगे, जहां वे अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ लेंगे.
ये चार विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
कई महीनों से योगी कैबिनेट के विस्तार को लेकर अटकलें चल रही हैं. इस पर मंगलवार को मुहर लग गयी. जानकारी के मुताबिक, योगी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 5 बजे होगा, जिसके लिए संभावित मंत्रियों को सुबह ही लखनऊ में रहने का निर्देश दिया गया था. जानकारी के मुताबिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के अलावा तीन अन्य लोग शपथ लेंगे. इसमें रालोद के अनिल कुमार, भाजपा के दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा शामिल हैं।
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
योगी कैबिनेट का विस्तार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किया जा रहा है. मंत्रिमंडल विस्तार के कयास पहले भी लगाए जा रहे थे. इसके बाद बीजेपी के सहयोगी दलों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय की. इसके बाद अब कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है.

