Delhi Budget 2024 : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 76 हजार करोड़ रूपये का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया है। बजट में शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रूपये आवंटित किए गए हैं और लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार ने बजट में महिलाओं को खास तोहफा देने का ऐलान किया है।
दिल्ली में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने दिए जाएंगे 1000 रूपये
बजट में दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पेश की है जिसमें 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये दिए जाएंगे। वहीं स्वास्थ्य के लिए 8685 का बजट वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया जिसमें 6215 करोड़ दिल्लकी सरकार के अस्पतालों के रखरखाव और सुविधाओं के लिए दिए जाएंगे और 212 करोड़ रूपये मोहल्ला क्लीनिक के लिए खर्च किए जाएंगे।
येे भी पढ़ें : Ghaziabad: जुलूस के दौरान बेकाबू हुई भीड़, गाजियाबाद में 200 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज
वित्त मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल की उपलब्धियों का भी किया जिक्र
वित्त मंत्री आतिशी ने सीएम केजरीवाल की उपलब्धियों का जिक्र भी किया उन्होंने कहा पिछले 10 सालों में दिल्ली के लोगों के जीवन में बहुत बदलाव हुआ। दिल्लीवासियों ने निराशा से आशा का सफर तय किया। दिल्ली के स्कूलों की और सड़को-अस्पतालों की तस्वीरें बदली। इसके साथ वित्त मंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है।

