Ghaziabad News : गाजियाबाद के पॉश इलाके में एक मासूम बच्ची को कार से कुचलने का मामला सामने आया है हादसा इतना दर्दनाक था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी ये भी सामने आई है कि बच्ची की जान बच सकती थी अगर कार से कुचलने वाला आरोपी बच्ची को अस्पताल इलाज के लिए ले जाता लेकिन उसने बच्ची को अस्पताल ले जाने से साफ इनकार कर दिया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ये घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के शिप्रा मॉल की पार्किंग में एक तेज रफ्तार कार चालक ने साढ़े तीन साल की बच्ची को कुचल डाला। वैशाली निवासी विवेक पांडे अपनी प्यारी बेटी रिद्धी को शिप्रा मॉल से घुमाकर बाहर निकल रहे थे वह पैदल ही पार्किंग एरिया से आगे बढ़ रहे थे कि तभी होंडा सिटी कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बच्ची को कुचल दिया।
ये भी पढ़ें : Greater Noida News : मॉल में हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की हुई मौत, जानें पूरी घटना
आंखो के सामने फूल जैसी मासूम बेटी की मौत से पिता बुरी तरह से टूटे
इसके बाद बच्ची के पिता ने उस कार चालक आरोपी से मदद की विनती की वो अपनी कार से बच्ची को अस्पताल ले चले जिससे उसकी बेटी की जान बच सके लेकिन कार चालक आरोपी को जरा भी दया नहीं आई और उसने मदद करने के लिए साफ इनकार कर दिया और बच्ची का दम वहीं टूट गया। अब आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि एक पिता के सामने उसकी फूल जैसी बेटी की मौत हो जाना जिंदगी भर के लिए एक गम देकर गया है।

