एक बड़ा नामचीन बिजनेसमेन परिवार अंबानी जिनके यहां नौकर चाकर की बारात है लेकिन इसके बावजूद मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का 28 फरवरी बुधवार को काफी डाउन टू अर्थ रूप दिखा उन्होंने अपने हाथों से गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में स्थानीय लोगों को खाना खिलाया। राधिका की सिंपलसिटी को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अनंत संग उनकी जोड़ी को यूजर्स हिट बोल रहे हैं।
अनंत-राधिका ने 51 हजार लोगों को खिलाया खाना
दरअसल अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और बुधवार को अनंत-राधिका ने गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में 51 हजार लोगों को आमंत्रित कर पारंपरिक गुजराती खाना परोसा। अन्न दान सेरेमनी के दौरान राधिका और अनंत ने कैमरे के सामने पोज भी दिए उनसे बातचीत की। अगर राधिका मर्चेंट के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर का हैवी सूट ऑरेंज दुप्ट्टे और हैवी ज्वैलरी के साथ कंपलीट किया और वहीं अनंत ने रेड कलर का कुर्ता मैंचिग वेस्ट कोट व्हाइट पायजामे के साथ स्पोर्ट्स जूते पहनकर लुक कंपलीट किया।
अनंत अंबनी ने बताई जामनगर में प्री वेंडिंग फंक्शन रखने की ये वजह
अनंत (Anant Ambani) -राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक होंगे और बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स और विदेश की कई बड़ी हस्तियों का आना शुरू हो चुका है। अब आपके मन में ये सवाल भी होगा कि अंबानी फैमिली ने जामनगर ही क्यों चुना फंक्शन के लिए वो इतने बड़ा व्यापारी हैं तो कोई बड़ी प्लेस चुन सकते थे तो अनंत ने बताया कि उन्होंने जामनगर इसलिए चुना क्योंकि उनकी दादी का यहां जन्म हुआ था और दादा-पिता की ये कर्मभूमि है उन्होंने बिजनेस की शुरूआत यहीं से की थी।
अन्न सेवा सेरेमनी में मुकेश अंबानी ने भी अपने हाथों से जोगवाड गांव में स्थानीय लोगों को खिलाया खाना
अन्न सेवा सेरेमनी में मुकेश अंबानी ने भी अपने हाथों से जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में स्थानीय लोगों को खाना खिलाया साथ ही मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए भी दिखे और अपने बेटे अनंत (Anant Ambani) और बहू राधिका मर्चेंट के साथ मुकेश अंबनी ने फोटो क्लिक कराई।
जानें कौन हैं राधिका मर्चेंट
राधिका मर्चेंट फेमस बिजनेस टाइकून और एनकोर हेल्थकेयर के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं इसी कंपनी में राधिका डायरेक्टर हैं इसके अलावा वो एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं उनकी नेट वर्थ 10 करोड़ है। राधिका-अनंत एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं पहले दोनों की दोस्ती रही लेकिन यही दोस्ती प्यार में बदली और जुलाई में दोनों शादी करेंगे।

