Farmers Protest : MSP समेत कई अन्य मांगो को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है हालांकि किसानों ने 29 फरवरी तक दिल्ली चलो मार्च स्थगित कर रखा है लेकिन आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। किसानों के मोर्चे ने 23 फरवरी को बताया था कि 29 से पहले कई बैठक करके आगे की रणनीति तय करेगा लेकिन इस बीच आज 26 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के कई दल हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च WTO का जलाएंगे पुतला
यह ट्रैक्टर मार्च सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक निकलेगी। ट्रैक्टर मार्च के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 8, मेरठ में 4 और गाजियाबाद में भी 4 पॉइंट बनाए गए हैं। बीकेयू के राकेश टिकैत मुज्जफरनगर से आंदोलन की शुरूआत करेंगे इसके बाद मेरठ होते हुए दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर पहुंचेगे। इसके अलावा हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनैरी बॉर्डर पर किसान WTO का पुतला जलाएंगे।
ये भी पढ़ें : Delhi News: सीएम केजरीवाल की बड़ी मांग, जानें अपने लिए क्यों की नोबेल पुरस्कार की मांग
किसानों के दो समूह नोएडा – ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ऑफिस के बाहर करेंगे प्रदर्शन
आज किसानों के दो समूह भारतीय किसान परिषद और ऑल इंडिया किसान सभा NTPC नोएडा ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेंगे। BKU (टिकैत गुट) ट्रैक्टरों के साथ नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। BKU टिकैत के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा,’हमने तय किया है कि ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक ट्रैक्टर को लाइनअप करके यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मार्च निकाला जाएगा, जो चिल्ला बॉर्डर होते हुए नोएडा एक्सप्रेसवे की तरफ आगे बढ़ेगा.

