National News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह काशी हिंदू विश्वव्द्यालय पहुंचे उन्होंने यहां स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के टॉपर्स को सर्टिफिकेट वितरित किए प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सांसद संगीत प्रतियोगिता, सांसद ज्ञान प्रतियोगिता समेत अन्य श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र व मेडल दिए।
नम: पार्वती पतये हर हर महादेव के साथ पीएम मोदी ने कहा- काशी में 10 साल में विकास का डमरू बजा
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरूआत नम: पार्वती पतये हर हर महादेव के साथ की और कहा कि काशी में 10 साल में विकास का डमरू बजा है उसके हर पड़ाव, उसका सांस्कृतिक इतिहास की संपूर्ण जानकारी पर आज दो बुक भी लॉन्च की गईं। पीएम मोदी ने कहा हम तो बस निमित्त मात्र हैं बाकी काशी में आज कुछ भी संभव हो पा रहा है करने वाले तो महादेव हैं और जहां महादेव की कृपा हो जाती है वह धरती संपन्न हो जाती है। काशी केवल हमारी आस्था का तीर्थ स्थल नहीं है ये भारत की शाश्वत चेतना का जागृत केंद्र है।
प्रधानमंत्री मोदी ने BHU में आयोजित सांसद संस्कृत प्रतियोगिता पुरस्कार किए वितरण
प्रधानमंत्री मोदी ने BHU में आयोजित सांसद संस्कृत प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपने संबोधन में कहा कि काशी शिव की नगरी भी है ये बुद्ध के उपदेशों की भी भूमि है। काशी जैन तीर्थकारों की जन्मस्थली भी है और आदि शंकराचार्य को भी यहां से बोध मिला था। आद देश समेत विदेशी लोग भी शांति की तलाश में काशी आते हैं हर भाषा ,हर बोली, हर रिवाज के लोग काशी आकर बसे हुए हैं।
अगले पांच वर्षों में देश इसी आत्मविश्वास के साथ विकास की नई रफ्तार को नई रफ्तार देगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे संबोधन में कहा अगले पांच वर्षों में देश इसी आत्मविश्वास के साथ विकास को नई रफ्तार देगा, देश सफलताओं के निए प्रतिमान गढ़ेंगा और ये मोदी की गारंटी है और काशी के लोगों से बेहतर ये बात कौन समझ सकता है मोदी की गारंटी यानि पूरे होने की गारंटी। काशी तो संवरने वाला है रोड भी बनेंगे, ब्रिज भी बनेंगे, लेकिन मुझे तो यहां जन जन को संवारना है, हर मन को संवारना है और एक सेवक बनकर संवारना है, साथी बनकर संवारना है।

