Greater Noida News : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग सुरेश रैना का बल्ला ग्रेटर नोएडा में गरजेगा। यह सभी क्रिकेटर IVPL में खेलते हुए नजर आएंगे। वेटरन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण एक आयोजन होने जा रहा है जोकि ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होगा।
भारत के कई पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के जाने माने क्रिकेटर ग्रेटर नोएडा में खेलते हुए आएंगे नजर
भारत के कई पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के जाने-माने क्रिकेटर ग्रेटर नोएडा में खेलते हुए नजर आएंगे। दरसअल बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई) द्वारा आयोजित और 100 स्पोर्ट्स द्वारा आईवीपीएल का आयोजन कराया जा रहा है।यह आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट स्टेडियम में 23 मार्च से होगा जोकि 3 मार्च तक चलेगा।
क्रिकेट लीग को लेकर की गई प्रेस वार्ता
इस क्रिकेट लीग को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वेटरन क्रिकेट बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने बताया कि इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। पहले इसका आयोजन देहरादून में होने वाला था किन्ही कारणों से वहां से ये लीग हमे यह आयोजित करनी पड़ रही है। यह स्टेडियम भी ही शानदार है ,कुछ साल पहले यह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान भी था।
बीवीसीआई के सचिव सुधीर कुलकर्णी ने कहा कि हम इन लीग के पहले संस्करण के लिए उत्साहित हैं। इसमे दुनिया के काफी हरफनमौला खिलाड़ी भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि इस लीग में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल,वीरेंद्र सहवाग ,सुरेश रैना जैसे दिग्गज दिखाई देगा।
आईवीपीएल में वीवीआईपी उत्तर समेत छह मजबूत टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी देखने को
100 स्पोर्ट्स के संस्थापक, रवींद्र भाटी ने बताया कि “हम यहां आईवीपीएल का आयोजन करने के लिए उत्साहित हैं। आईवीपीएल में वीवीआईपी उत्तर समेत छह मजबूत टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।उत्तर प्रदेश, राजस्थान लीजेंड्स, रेड कार्पेट दिल्ली, छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, तेलंगाना टाइगर्स, और मुंबई चैंपियंस टीम इसमे शामिल है।
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स IVPL केंद्र बनने के लिए पूरी तरह तैयार
ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इसका केंद्र बनने के लिए पूरी तरह तैयार है । भारत में मैचों का सीधा प्रसारण यूरोस्पोर्ट चैनल, डीडी पर किया जाएगा खेल, और फैनकोड पर किया जाएगा।

