Politics : लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष में उथल पुथल मची पड़ी है कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को जोरदार झटका दिया है उन्होंने अपनी नई पार्टी का गठन कर दिया है साथ ही नई पार्टी का नाम व झंडा लॉन्च कर दिया है और 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वह रैली को संबोधित करेंगे।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का बताया नाम और झंडे की दिखाई झलक
स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा इसके झंडे में नीला, लाल और हरा रंग होगा। चर्चा हैं कि पुराने बहुजन चेहरों और खासकर दलित ओबीसी की राजनीति करने वाले नेताओं के साथ मिलकर स्वामी प्रसाद मौर्य एक नए राजनीतिक संगठन के साथ सामने आ सकते हैं। इसमें समाजवादी पार्टी के उनके समर्थक पूर्व विधायक पूर्व सांसद बिहार के कई नेता शामिल होंगे।
क्या पल्लवी पटेल और सलीम शेरवानी भी होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी में शामिल
अब देखने वाली बात ये भी होगी कि अखिलेश यादव से नाराज चल रहे पल्लवी पटेल और सलीम शेरवानी भी स्वामी प्रसाद मौर्य की इस नई पार्टी में शामिल होंगे क्या? पल्लवी पटेल ने भी अखिलेश यादव पर पीडीए को धोखा देने का आरोप लगाया था।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दोहराया 8 साल पहले का इतिहास
स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे साल 2016 में एक पार्टी बनाई थी बसपा से बग़ावत के बाद मौर्य ने लोकतांत्रिक बहुजन मंच नाम से पार्टी का गठन किया था, जिसका एलान उन्होंने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली ग्राउंड में किया था हालांकि इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे। साल 2017 में उन्हें योगी सरकार वन में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. हालांकि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी को छोड़कर सपा के साथ आ गए थे।
पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुलकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रवैये पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफ़ा दे दिया था उनके इस्तीफ़े के पीछे उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा जाना वजह माना जा रहा है। मौर्य ने दावा किया था कि जब से वो सपा में आए हैं लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ाने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उनके बयानों को निजी बताकर ख़ारिज किया जा रहे हैं और उन्हें निष्प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया था कि अब गेंद अखिलेश यादव के पाले में है।

