Politics : कांग्रेस पार्टी में मुसीबतों का तो जैसे अंबार लग गया है अभी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दवार नेता कमलनाथ की बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम भी नहीं लगा है कि कांग्रेस के एक और नेता मनीष तिवारी की भाजपा में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस बार मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब की जगह बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर लुधियाना लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं भाजपा के सूत्रों ने बताया कि लुधियाना सीट में पार्टी के पास सक्षम उम्मीदवार हैं सीट को लेकर मनीष तिवारी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
मनीष तिवारी के कार्यालय ने जारी किया ये बयान
हालांकि मनीष तिवारी के कार्यालय ने बयान जारी करते हुए उनके बीजेपी में जाने की अटकलों को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि ये अटकले केवल निराधार हैं वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में हैं और वहां विकास कार्यों की देखरेख कर रहे हैं शनिवार 17 फरवरी को वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर रूके थे।
एक एक करके कांग्रेस के पुराने नेता थाम रहे बीजेपी का दामन
मनीष तिवारी कांग्रेस के पुराने नेता हैं। वो यूपीए की सरकार के दौरान 2012 से 2014 तक सूचना प्रसारण मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही वो कांग्रेस प्रवक्ता भी रह चुके हैं। अब देखना होगा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को कितने झटके लगेंगे।

