यूट्यूबर और बिग-बॉस ओटीटी 2 के विनर Elvish Yadav से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है दरअसल नवंबर में एल्विश पर आरोप लगे थे कि वो सांपो का जहर रेव पार्टी में सप्लाई करते हैं जिसको लेकर अब FSL जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ इसमें कोबरा करैत प्रजाति के सांप का जहर होना पाया गया है।
क्या है मामला जानें
जांच रिपोर्ट आने के बाद एल्विश(Elvish Yadav) की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। एल्विश यादव पर ये भी आरोप हैं कि वो नोएडा और एनसीआर के फॉर्म हाउस में जिंदा सांपो का वीडियो भी शेयर कराते थे साथ ही सांपो के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टियों में भी करते थे। नवंबर में सेक्टर 49 थाने में एल्विश और राहुल समेत पांच संपेरों के खिलाफ भाजपा सांसद मेनका गांधी की पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था के एक सदस्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने राहुल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
Elvish और राहुल पर लगे थे ये गंभीर आरोप
इनके कब्जे से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ था। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो-दो मुंहे सांप और एक रैट स्नेक था। सेक्टर 49 थाने से मामले को ट्रांसफर करके सेक्टर 20 थाने में ट्रांसफर कर दिया गया था।

