Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला राजकोट टेस्ट में जमकर गरजा. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रोहित ने तूफानी शतकीय पारी खेलकर कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। बता दें कि 7 महीने के इंतजार के बाद हिटमैन ने टेस्ट शतक लगाया. यह उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक था.
कप्तान रोहित शर्मा ने निरंजन दास स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान बन गए। रोहित ने विजय हजारे का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 1951 में बनाया गया था। उस दौरान विजय हजारे ने 36 साल और 278 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया था, जबकि रोहित शर्मा ने 36 साल और 291 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान
दरअसल, यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का 11वां शतक था. उन्होंने यह शतक 36 साल और 291 दिन की उम्र में लगाया है. इसके साथ ही वह भारत के लिए शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए। उन्होंने इस रिकॉर्ड में विजय हजारे को पीछे छोड़ दिया।
विलियमसन, स्मिथ को छोड़ा पीछे
राजकोट में खेले गए IND vs ENG के तीसरे टेस्ट में भारत के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और शानदार शतकीय पारी खेली. रोहित को जडेजा का भरपूर साथ मिला। दोनों के बीच 201 रनों की साझेदारी बनी. हजारे का रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा रोहित ने बेन स्टोक्स और उस्मान ख्वाजा के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। रोहित ने WTC में 8 शतक लगाए हैं. इस मामले में उन्होंने केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है।
धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. रोहित शर्मा ने इस मैच में कुल 3 छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया. रोहित ने अपने टेस्ट करियर का 79वां छक्का लगाकर एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के अब टेस्ट में 81 छक्के हो गए हैं. इस मैच से पहले रोहित के छक्के महेंद्र सिंह धोनी के बराबर थे. एमएस धोनी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 78 छक्के लगाए हैं। पहले स्थान की बात करें तो वहां विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का दबदबा है।
सहवाग ने 104 टेस्ट पारियों में कुल 91 छक्के लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रोहित को 12 और छक्कों की जरूरत होगी. चौथे स्थान पर 69 छक्कों के साथ सचिन तेंदुलकर हैं, जबकि 70 मैचों में 61 छक्कों के साथ रवींद्र जड़ेजा पांचवें स्थान पर हैं.