Noida News : नामी यूनिवर्सिटी Amity के बाहर छात्रों में जमकर मारपीट हो गई और सड़क पर ट्रैफिक लग गया लेकिन छात्र मारपीट में इतने उलझे हुए थे कि उन्हें इस बात का जरा भी ख्याल नहीं रहा कि उनकी लड़ाई पबल्कि के लिए दिक्कत कर रही है। ये पहली बार नहीं है जब Amity में छात्रों के बीच सड़क पर हुडदंग मचा हो अभी तीन दिन पहले य़ानि 7 फरवरी को भी युवक छात्रों में लड़ाई हुई थी।
पुलिस पर उठ रहे सवाल
स्थानीय पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है, थाना सेक्टर 126 पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो के बाद सेक्टर 126 पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है।
ये भी पढ़ें : Haldwani Violence : हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद क्या हैं हालात जानें
Amity University के छात्र बनते जा रहे गुंडे
युवक छात्रों के बीच ये लड़ाई- झगड़ा यूनिवर्सिटी के आगे ये एक चिंता का विषय बनता जा रहा है कि पढ़ाई की जगह मारपीट से युवक छात्र अपना भविष्य खुद बिगाड़ते जा रहे हैं। जब पुलिस कानूनी कार्रवाई करती है और ऐक्शन लेती है तो छात्र भविष्य बर्बाद करने की बात कहकर रो पड़ते हैं।

