Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे और बहू रिवाबा जड़ेजा से अलग रहने पर चर्चा की. जडेजा के पिता ने उनकी पत्नी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. हालांकि, इस बीच रवींद्र जड़ेजा ने सफाई भी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इंटरव्यू में छपी सभी बातें बेबुनियाद हैं. जड़ेजा ने लिखा कि ऐसी कई चीजें हैं जो वह सोशल मीडिया पर नहीं लिखना चाहेंगे।
बेटे और बहु से कोई रिश्ता नहीं
दरअसल, एक प्रतिष्ठित अख़बार ने रवींद्र जड़ेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह का एक इंटरव्यू प्रकाशित किया था. इसमें जड़ेजा के पिता ने उनकी पत्नी रीवाबा जड़ेजा पर कई आरोप लगाए। इंटरव्यू के मुताबिक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उनका अपने बेटे रवींद्र जड़ेजा और रिवाबा से कोई रिश्ता नहीं है. वे उनसे अलग रहते हैं. इसके साथ ही इस इंटरव्यू में और भी कई बड़ी बातें लिखी गई हैं. इसमें जड़ेजा के पिता ने उनकी पत्नी रिवाबा पर काला जादू करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर रवींद्र जड़ेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सफाई पेश की है.
जड़ेजा ने दी सफाई
जडेजा ने अपनी एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने गुजराती में लिखा, ”इंटरव्यू में कही गई सभी बातें दुर्भावनापूर्ण और झूठी हैं. मेरी और मेरी पत्नी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. मुझे भी बहुत कुछ कहना है. लेकिन मैं यह सब सार्वजनिक रूप से नहीं कहूंगा ।”
गौरतलब है कि रवींद्र जड़ेजा इस वक्त अपने घर से दूर हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेला था. हालांकि चोट के कारण वह दूसरे मैच से बाहर रहे. हालांकि अब तीसरे टेस्ट के लिए जडेजा फिर से टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं.

